..................... Khali caught the monk's braid and lifted it up, Bageshwar Baba kept watching, Video Viral! - Hindi Filmibeat

Khali ने पकड़ी साधु की चोटी और उठा दिया ऊपर, देखते रहे बागेश्वर बाबा, Video Viral!

the great khali bageshwar baba viral video

Khali Viral Video- इस वक्त बागेश्वर वाले बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा को लेकर काफी चर्चा है और रोज कोई ना कोई नया चेहरा इस यात्रा से जुड़ता है।

इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में आपको एक्स डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर द ग्रेट खली भी नजर आएंगे। वो बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उन्होने एक साधु की चोटी पकड़कर उनको ऊपर उठा दिया। हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान बाबा बागेश्वर उनके पास की खड़े थे।

वीडयो में आप देखेंगे कि सभी कुछ बातें कर रहे हैं और अचानक खली ने उस साधु की चोटी को पकड़ा और ऊपर की तरफ उठा लिया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी जोर जोर से हंसने लगे और ताली भी मारने लगे।

नहीं किया अपमान

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि खली ने इस साधु का अपमान किया है। हालांकि साफ नजर आ रहा है कि खली जो कुछ भी किया ऐसा करने के लिए उनसे कहा गया था। शायद वो साधु ही थे जिन्होने ऐसा कहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

संजय दत्त भी शामिल

बागेश्वर बाबा की इस यात्रा में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आए थे और उनका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ चले और कई जगहों पर बैठकर नाश्ता भी किया। ये यात्रा काफी लंबी होने वाली है और बाबा जहां से भी गुजरते हैं लोग उनका स्वागत कर रहे हैं और फूलों की बरसात हो रही है। गांव गांव और शहर शहर से बाबा की यात्रा जा रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X