दाल-चावल खाता है महाबली खली

अटलांटा में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में खली ने अपने अतीत की परतें खोलीं. बताया कि जापान में एजैंट से धोखा मिलने के बाद वह अमरीका चला गया. वहां उसने रिंग में फाइटिंग शुरू की. खली आज जहां भी है इसके लिए वह बॉलीवुड का शुक्रगुजार है. क्योंकि फिल्म द लॉन्गैस्ट यार्ड ने अमरीका में जबरदस्त कमाई की. इसके बाद उसने डब्लयूडब्लयूई की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद उसे कभी पलटकर देखने की जरूरत महसूस नहीं हुई. वह हर रोज तीन से चार घंटे जिम में बिताता है.
खली की पत्नी हरपिंदर कौर ने हर कदम पर उसका साथ निभाया. वही उसे कार में बिठाकर जिम ले जाती है. खली ने बताया कि वह बचपन में टीवी पर कुश्तियां देखा करता था. आज खली की दुनिया बदल चुकी है. मैकडॉन इलाके में उसका शानदार हाईटैक घर है जो रिमोट सैंसिंग से लॉक होता है, इसमें स्वीमिंग पूल, जिम, पार्क व अन्य कई सुविधाएं हैं.
बॉलीवुड के स्टार्स हमेशा हॉलीवुड जाने की फिराक में रहते हैं. अब देखना यह है कि हॉलीवुड में झंडे गाड़ने के बाद हिन्दी फिल्मों में खली क्या गुल खिलाते हैं...


Click it and Unblock the Notifications