दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉकर का अमेरिका निकाला, ट्रंप के नियमों से खाबी लेम हिरासत में

Khaby Lame

Khaby Lame Arrested: दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉकर खाबी लेम को लेकर बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है। खाबी लेम को अमेरिका में इमिग्रेशन विभाग ने हिरासत में लिया और इसके बाद उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा। इस खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

बिना एक शब्द कहे अपने मजेदार रिएक्शन वीडियो के लिए मशहूर खाबी का असली नाम सेरिंगे खबेन लेम है। खाबी अप्रैल में अमेरिका आए थे। जानकारी के मुताबिक वो वीजा की तय समयसीमा के बाद भी वहां रुके रहे। लास वेगास स्थित हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उन्हें हिरासत में लिया।

हालांकि, उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया बल्कि खुद अपनी मर्जी से जाने का ऑप्शन दिया गया, जिसके तहत वो अमेरिका को छोड़कर जा सकते थे। इस विकल्प के जरिए खाबी अपने इमिग्रेशन रिकॉर्ड में डिपोर्टेशन जैसे गंभीर दाग से बच गए, लेकिन आमतौर पर ऐसे मामलों में अमेरिका में वापसी पर प्रतिबंध लग सकता है जो कई सालों तक चलता है।

ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियां एक बार फिर चर्चा में हैं। देशभर में ICE द्वारा की जा रही छापेमारी और सख्त कार्रवाइयों के बीच खाबी की हिरासत और अमेरिका छोड़ना एक बड़ा उदाहरण बन गया है। लॉस एंजिल्स में हाल में हुए कई बड़े इमिग्रेशन रेड्स के बाद अमेरिका में विरोध प्रदर्शन भी तेज़ हो गए हैं।

खाबी लेम ने कोविड महामारी के दौर में एकदम अलग अंदाज में इंटरनेट पर जगह बनाई। वो बिना कुछ बोले, सिर्फ एक्सप्रेशन के ज़रिए आम तौर पर वायरल हो रहे जटिल 'लाइफ हैक्स' का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। उनके इस सादगी भरे लेकिन मजाकिया अंदाज ने दुनियाभर के लोगों को दीवाना बना दिया। आज उनके टिक टॉक पर 162 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें इस प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा फॉलो किया गया व्यक्ति बनाते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X