TEASER: 'खाली पाली' में ईशान खट्टर- अनन्या पांडे का टपोरी अंदाज, एक्शन और रोमांस का तड़का

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'खाली पीली' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मकबूल खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से पोस्टपोन हो गई। अब यह फिल्म ओटीटी पर आने वाली है, लेकिन फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है।

फिल्म के निर्माता अली अब्बास जफर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'जितने भी खाली पीली शाणे बन रेले हैं ना अभी, सबका मीटर डाउन करने आ रेले हैं दो डेढ़ शाणे..'

Khaali Peeli

टीजर में ईशान और अनन्या के बीच हल्की सी रोमांटिक झलक के साथ.. ढ़ेर सारा एक्शन मसाला दिखाया गया है। हालांकि अनन्या टपोरी बनकर थोड़ी असहज नजर आ रही हैं। लेकिन टीजर से जाहिर है कि फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन अंदाज में भी दिखने वाली हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह तेलुगु हिट फिल्म 'टैक्सीवाला' की हिंदी रीमेक है। 'धड़क' के बाद यह ईशान की अगली बॉलीवुड फिल्म होगी। धड़क में ईशान के अभिनय की बेहद तारीफ हुई थी। लिहाजा, खाली पीली से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। वहीं, 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' के बाद यह अनन्या की तीसरी फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X