सिनेमाघरों खुलते ही रिलीज होने वाली फिल्में- पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर खाली पीली, दिल बेचारा!
15 अक्टूबर से देशभर में सिनेमाघरों को खोलने को अनुमति दे दी गई है। लगभग 7 महीनों तक भारत में थियेटर्स बंद रहे। लिहाजा, अब कई निर्माता- निर्देशक बैक टू बैक अपनी फिल्में बड़ी स्क्रीन पर लगाने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में लगने वाली पहली फिल्म होगी। फिल्म 15 अक्टूबर को रि- रिलीज की जा रही है।
वहीं, ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की हालिया ओटीटी रिलीज खाली पीली भी 16 अक्टूबर से बड़े पर्दे पर देखी जा सकती है। बता दें, कोरोना की वजह से अभी थियेटरों को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही खोला जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से तमाम तरह की गाइडलाइंस भी दी गई हैं।

'खाली पीली' के साथ ही तमिल फिल्म Ka Pae Ranasingam भी थियेटर्स में रिलीज कराई जाएगी। इतना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को भी सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रेड सोर्स का कहना है कि 'दिल बेचारा' के मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता के बाद इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला लिया है।
वहीं, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'इंदू की जवानी', मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख स्टारर 'सूरज पे मंगल भारी है' और क्रिस्टोफर नोलन की टेनेट भी बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी। इन फिल्मों की डेट अभी तय नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











