KGF2: संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री- ऐसा होगा रोल- खुद 'यश' ने किया खुलासा
फिल्म केजीएफ ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों ने पूरे देश से इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया है। बता दें कि इस फिल्म से कन्नड़ स्टार यश अब सुपरस्टार बन चुकें हैं और उनको पूरे देश जानता है। इसके बाद अबर है कि इस फिल्म का अगला चैप्टर यानि केजीएफ 2 आने वाली है और इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त नजर आने वाले हैं। इस बात को खुद इस फिल्म स्टार यश ने कंफर्म किया है। संजय दत्त निगेटिव रोल के साथ नजर आने वाले हैं।
बता दें कि संजय दत्त को पहले भाग के लिए भी अप्रोच किया था लेकिन उनके पास डेट्स ना होने के कारण उन्होने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। वहीं कुछ लोगों को मानना है कि संजय दत्त ने इस फिल्म में इसलिए काम नहीं किया था क्योंकि ये एक रीजनल फिल्म थी और यश को कर्नाटक के बाहर कोई नहीं जानता था।

लेकिन अब वो हर जगह फेमस हैं। अभी फिल्म प्री-प्रॉडक्शन स्टेज में है और माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म के दूसरे पार्ट की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है और जिस रोल की बात की जा रही है उसके लिए संजय को पर्फेक्ट चॉइस माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications