Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण को मिला रावण, ये सुपरस्टार फैलाएगा दहशत, खुद किया कंफर्म

Ranbir Kapoor Ramayan Yash Become Ravan: बॉलीवुड में इन दिनों सुपरस्टार रणबीर कपूर मोस्ट अवेडिट फिल्म 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। बॉलीवुड की इस 'रामायण' को दूसरा लीड एक्टर यानि के रावण मिल चुका है। एक और सुपरस्टार का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है।
फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर जहां प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे तो वहीं साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले करेंगी। केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। यूं तो काफी समय से यश के नाम को लेकर खबरें आ रही थीं लेकिन अब खुद यश ने इस गुड न्यूज़ को कंफर्म कर दिया है।
खबर के कंफर्म होते ही फैंस के एक्साइटमेंट डबल हो गई है। सुपरस्टार यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'रावण' का रोल निभाएंगे। इस फिल्म को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने डीएनईडी और प्राइम फोकस के नमित मल्होत्रा को दिए इंटरव्यू में पहली बार फिल्म पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर से जब 'रावण' का किरदार निभाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही दमदार किरदार है और ये रोल निभाना मेरे लिए एक बड़ी बात है।'
यश ने इंटरव्यू के दौरान रावण के चरित्र पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण का यह किरदार बहुत ही आकर्षक है। उन्होंने कहा, 'रावण का रोल निभाना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, यह काफी मुश्किल रहा। इस रोल को निभाना मेरे लिए जितना चैलेंजिंग है, उतना ही इसे करने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।' बता दें कि फिल्म 'रामायण' में जहां राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे तो वहीं मां सीता का रोल साई पल्लवी करेंगी।
इसके साथ ही आपको बता दें कि फिल्म में हनुमान के रोल में एक्टर सनी देओल दिखेंगे, वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 'सूपर्णखा' का रोल निभाएंगी। कुछ मीडिया पोर्ट्ल्स की मानें तो मूवी में एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकयी बनेंगी और एक्टर रवि दुबे 'लक्ष्मण' का रोल निभाएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications