..................... KGF star Yash talks about his style statement which is followed by fans like rajinikanth or Amitabh Bachchan of zanjeer। यश ने फिल्मों, हीरो के लुक को कॉपी करने और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की है। - Hindi Filmibeat

बिग बी और रजनीकांत जैसे लेजेंड्स की लीग में आते हैं यश? एक्टर ने दिया दिलचस्प जवाब

Yash

रॉकिंग स्टार यश सिर्फ एक स्टार नहीं हैं बल्कि एक आइकन हैं। एक आइकन जिसने देश को अपने जबरदस्त चार्म से क्रेजी किया हैं और विशेष रूप से कोरोना के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिनेमाघरों में फिर से जान डाल दी और दर्शकों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। उनकी फैन फॉलोइंग हिंदी क्षेत्रों में भी बढ़ गई है।

यश से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि, क्या 'केजीएफ 2' के रॉकी के इर्द गिर्द बनाए गए आइकॉनिक डायलॉग आवश्यक है जो रजनीकांत की माचिस की तीली जलाने के स्टाइल या अमिताभ बच्चन की जंजीर से धमाकेदार डिलीवरी की याद दिलाते हैं। इस पर यश ने जवाब देते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि अगर आप देखें, तो वेस्टर्न की फिल्मों, जिन्हें हिंसक फिल्में माना जाता था, उस समय सभी ने रिटीकुलेट किया, किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज इसे इसकी स्टाइल के कारण क्लासिक माना जाता है।'

यश ने आगे कहा- 'लोगों ने उनके स्टाइल को कॉपी किया। वहां आकर्षण और व्यक्तित्व की एक निश्चित मात्रा थी जिसे मुख्य किरदार स्क्रीन पर लाता है जिसे लोग फॉलो करते है। मुझे लगता है कि उस पीढ़ी के लिए, यह जरूरी है। हम किसी तरह के स्टाइल आइकन या कुछ चीजों के एंबेसडर बन जाते हैं, आपको उन चीजों के लिए अभिनेताओं की जरूरत होती है और अगर लोग इससे जुड़ते हैं, अगर वे स्टाइल या व्यक्तित्व के कारण किसी एक व्यक्ति से जुड़ते हैं तो वह कुछ ऐसा है जिसे वे अपने निजी जीवन में इस्तेमाल करना चाहते हैं।'

यश ने पिछले दिनों इंडिया कॉन्क्लेव में भी बड़ी बेबाकी से नॉर्थ और साउथ की फिल्मों पर अपनी बात रखी थी। दरअसल, बीते कुछ समय से साउथ की फिल्मों का दर्शकों के बीच जहां डंका बज रहा है, वहीं नॉर्थ या यूं कि बॉलीवुड की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इस पर यश ने कहा- 'पहले साउथ की फिल्मों के एक्शन को लोग नहीं समझते थे। तब लोग साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे।' यश ने साउथ की फिल्मों को सम्मान से देखे जाने का श्रेय बाहुबली को जाता है क्योंकि इस फिल्म ने इंडस्ट्री को रास्ता दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X