बॉलीवुड का मजाक उड़ाने पर KGF स्टार यश ने लोगों को दी नसीहत, बोल डाली इतनी बड़ी बात!

yash

कन्नड़ सुपरस्टार यश को इस वक्त कौन नहीं जनता है। फिल्म केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद उन्होने अपना अलग नाम बनाया है और अपने दमदार अभिनय से लोगो का दिल जीता है। अब यश ने बॉलीवुड फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है जो कि खबरों में है। गौरतलब है कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्म लगतार है फ्लॉप हो रही है और साउथ की फिल्में धमाकेदार बिजनेस कर रही है। ऐसे में कुछ लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री को ट्रोल कर रहे हैं।

यश ने ऐसे लोगों को नसीहत देते हुए ऐसा न करने की बात कहीं है। इस दौरान अभिनेता एक इंटरव्यू दे रहे थे। उन्होने कहा कि, "मैं नहीं चाहता कि कर्नाटक के लोग किसी इंडस्ट्री को नीचा दिखाएँ,

क्योंकि हमने भी उसी समस्या का सामना किया है जब हर कोई हमारे साथ एक ही तरह का व्यवहार करता था। हमने यह सम्मान पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उसके बाद हम किसी का अनादर करना शुरू नहीं कर सकते।

आगे क्या बोले यश?

आगे क्या बोले यश?

हमें सबका सम्मान करना चाहिए। बॉलीवुड का सम्मान करें। इसे उत्तर और दक्षिण को भूल जाओ।'' उनका ये बयान सामने आने के बाद तेज से वायरल हो रहा है और फैन्स अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।

पठान से लोगो को उम्मीद है

पठान से लोगो को उम्मीद है

बता दें की काफी समय से बॉलीवुड की किसी फिल्म ने उस तरह का बिजनेस नहीं किया है जिसके लिए ये जाना जाता है। अब शाहरुख खान की फिल्म पठान से लोगो को उम्मीद है जो कि 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

केजीएफ के पहले उनको कोई नहीं जानता था

केजीएफ के पहले उनको कोई नहीं जानता था

ऐसा कहा जा राजा की फिल्म बॉक्स ऑफिस को फिर से जिंदा करने आ रही है। बात करें यश की तो उन्होने कर्नाटक इंडस्ट्री को फिर से एक नई उड़ान दी है। जाहिर है कि फिल्म केजीएफ के पहले उनको कोई नहीं जानता था।

संजय दत्त विलेन का रोल करते दिखे थे

संजय दत्त विलेन का रोल करते दिखे थे

केजीएफ ने इतनी धमाकेदार कमाई की थी कि इसके दूसरे पार्ट में सुपरस्टार संजय दत्त विलेन का रोल करते दिखे थे और रवीना टंडन की भी एंट्री हुई थी।

More from Filmibeat

Read more about: yash यश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X