..................... KGF star Yash earned his stardom by doing many superhit films and became Rocky Bhai for the world - Hindi Filmibeat

KGF star yash: बस ड्राइवर का बेटा कैसे बन गया दुनिया का 'रॉकी भाई', KGF नहीं इन फिल्मों से किया दिलों पर कब्जा

KGF star yash

KGF star yash: साउथ सुपरस्टार यश जिनको बहुचर्चित फिल्म केजीएफ के बाद दुनिया भर में एक अलग पहचान मिली है, और लाखों करोड़ो लोगों का प्यार भी मिला है। लेकिन किसी को इसके बारें में पता है कि कैसे एक बस ड्राइवर का बेटा दुनिया का रॉकी भाई बनकर आज हजारों लोगों के दिलों पर राज करने लगा है। तो आज हम आपको बताएंगे यश के बारें में खास बातें।

सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि, दुनियाभर में यश के नाम से जाने जाने वाले एक्टर का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'रॉकिंग स्टार' भी कहते हैं। यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाइएल्स पेड एक्टर्स में से एक हैं। आज इतनी दौलत और शौहरत कमाने वाले यश एक मामूली बस ड्राइवर के बेटे हैं लेकिन अपनी मेहनत से वह सुपरस्टार बन गए हैं।

यश ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में छोटे पर्दे से की थी, इसके बाद छोटे मोटे किरदार करते रहे फिर यश को असली पहचान साल 2010 में कमर्शियल सोलो हिट मूवी Modalasala से मिली। जिसके बाद तो यश ने पीछे मुड कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्में की।

इसके बाद यश ने साउथ में कई सारी फिल्में की, जैसे संतु सीधे आगे, मास्टर पीस, मिस्टर एंड मिसेज रामचारी, गजकेसरी, राजा हुली आदि। यह यश की वह फिल्में थी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना राज किया था, और लोगों को दिलों में खास जगह बनाई थी।

इसके बाद दुनिया को मिला एक बड़ा स्टार 2018 में, जब यश ने बहुचर्चित फिल्म केजीएफ से हर तरफ अपना सिक्का जमा दिया। फिर यश केजीएफ के दूसरे पार्ट में भी नजर आए और फिर तो हर तरफ एक्टर के चाहने वालों की लाइन लग गई और यश बन गए सुपरस्टार। केजीएफ एक पैन इंडिया धमाका फिल्म थी, फिल्म में एक्शन सीन्स और एक्टर के स्वैग को काफी पसंद किया था। फैंस को अब केजीएफ 3 का इंतजार है।

Read more about: kgf star yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X