सैफ अली खान की इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे केजीएफ स्टार यश, कर दी थी रिजेक्ट!
केजीएफ स्टार यश को लेकर फैंस कितने दीवाने हैं ये तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश कुछ समय पहले ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे। जी हां.. खबर आ रही है कि सुपरस्टार सैफ अली खान की एक फिल्म पहले उन्ही को ऑफर हुई थी। हम बात कर रहे हैं लाल कप्तान के बारे में जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। खबरों की मानें तो यश के पास इस फिल्म का ऑफर गया था लेकिन उन्होने इसे करने से इंकार कर दिया था।
यश की फैंस के मानें तो अच्छा हुआ कि उन्होने इंकार कर दिया क्योंकि एक फ्लॉप से उनके करियर की शुरुआत होती। इस वक्त कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं यश। केजीएफ चैप्टर 1 के बाद उन्होने काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस वक्त फैंस उनकी अगली फिल्म यानि केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे हैं।

यश के फैंस अपने स्टार को फिर से पर्दे पर देखने के लिए तैयार हैं। फिल्म इसी साल 16 जुलाई 2021 को रिलीज होनी थी लेकिन थिएटर्स बंद होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
अब खबर आ रही है कि फिल्म केजीएफ चैप्टर 2022 में रिलीज होगी और इसके लिए 14 अप्रैल का दिन तय किया गया है। कन्नड़ सुपरस्टार की केजीएफ ने अपने स्टारडम को हिंदी सिनेमा में इस कदर बैठा लिया है कि फैंस केजीएफ 2 का इंतजार कर रहे हैं।
इस बार पहले से ज्यादा एक्शन से भरपूर होगी ये फिल्म। बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त एक निगेटिव रोल के साथ नजर आएंगे जो कि धमाकेदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications











