BOX OFFICE: केजीएफ हिंदी का धमाकेदार कलेक्शन- बनी 2018 की मुनाफेदार फिल्म
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 21 दिसंबर को जीरो के साथ देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस देखने को मिला है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 34 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 100 करोड़ पार कर लिया है। खास बात है कि केजीएफ हिंदी में 2018 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
16 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने दक्षिण क्षेत्रों के साथ साथ उत्तर भारत में भी अच्छी कमाई की है। खासकर मुंबई में फिल्म का काफी क्रेज रहा। सिंबा की रिलीज के बाद फिल्म कुछ सिनेमाघरों में चल रही है और कमाई कर रही है।

फिल्म ने अब तक 111.87 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। और इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म रेड और धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क को पीछे प्रॉफिट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें, केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह कन्नड़ भाषा की सबसे मंहगी फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications