Tiger Shroff और Sara Ali Khan की फिल्म का केजीएफ कनेक्शन, सुनकर उछल पड़ेंगे फैंस!

tiger shroff, sara ali khan

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म का नाम ईगल है और टाइगर काफी दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस वक्त फिल्म से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है जो कि हिंदी और साउथ दोनों दर्शकों को पसंद आएगी। पता चला है कि इस फिल्म का केजीएफ कनेक्शन सामने आया है जो कि शानदार है। दरअसल इस फिल्म से केजीएफ के एक्शन डायरेक्टर अंबु अरिवु जुड़े हैं और सारे एक्शन वही डिजायन करने वाले हैं।

पिंकविला की एक खबर के मुताबिक निर्माता वाशु और जैकी भगनानी ने केजीएफ के एक्शन डायरेक्टर से इस फिल्म को लेकर बात की है और इसको धमाकेदार बनाने पर जोर डाला है।

जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस काफी खुश हैं और देखना चाहते हैं कि अपने दमदार एक्शन के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में कैसे चार चांद लगाते हैं। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग विदेश में शुरु हो चुकी है और इसके लिए टाइगर श्रॉफ रविवार ही जा चुके हैं।

फिल्म को लेकर इसलिए भी चर्चा हो रही है कि क्योंकि सारा अली खान पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। सारा और टाइगर को एक साथ देखने का अनुभव कमाल का होने वाला है।

इसके अलावा सारा अली खान एक फिल्म को लेकर और चर्चा में है और उसका नाम ''मेट्रो इन दिनों।'' इस फिल्म में सारा अली खान आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली है। जबकि टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X