'किसी का भाई किसी की जान' का केजीएफ कनेक्शन, बन रहा है विशाल स्लम सेट, सलमान खान का धमाका!
सलमान खान ने बीते महीने एक दमदार ऐलान किया, ऐलान ऐसा जिसका इंतजार उनके सारे फैंस कर रहे थे। फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम बदला और इसको बदलकर 'किसी का भाई किसी की जान' कर दिया गया। 26 अगस्त को ये ऐलान होते ही सोशल मीडिया सलमान खान के फैंस ने धमाका कर दिया। अब इस फिल्म से आए दिन किसी ना किसी तरह धमाका होता रहता है और अपडेट सामने आती है।
इस फिल्म की शूटिंग शुरु हुई, सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ निर्माता लद्दाख में शूटिंग कर रहे थे, फिल्म का अंतिम दो महीने का शेड्यूल मुंबई में शुरू हो रहा है।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही वो काफी धमाकेदार है क्योंकि निर्देशक फरहाद सामजी ने दो महीने के अंतिम शेड्यूल की शुरुआत कर दी है।

एक बड़े स्लम सेट को लगाया गया है
विले पार्ले में गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक बड़े स्लम सेट को लगाया गया है फिल्म इस सेट शेड्यूल के साथ अप्रैल में शुरू होनी थी, लेकिन निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान के बीच रचनात्मक मतभेदों के कारण, सेट को हटा दिया गया था।

अंतिम शेड्यूल
अब, अंतिम शेड्यूल शूट के लिए फिर से वही सेट बनाया गया है जिसमें कुछ एक्शन स्टंट और महत्वपूर्ण दृश्य भी देखने को मिलेंगे।

दक्षिण की एक्शन निर्देशक जोड़ी अंबुमणि और अरिवुमणि
अब खबर के फिल्म केजीएफ में काम कर चुके दक्षिण की एक्शन निर्देशक जोड़ी अंबुमणि और अरिवुमणि, इस सेट को डिजायन कर रहे हैं और ये काफी दमदार साबित होने वाला है।

एक अलग तरह का माहौल बन रहा है
निश्चित उनके मिलने से इस फिल्म में एक अलग तरह का माहौल बन रहा है। एक्शन डायरेक्टर ने इसके पहले सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में काम किया था।

शूटिंग अक्टूबर तक चलेगी
किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग अक्टूबर तक चलेगी जबकि वीएफएक्स और एडिटिंग का काम एक साथ चल रहा है। अगले साल सलमान खान की ये फिल्म रिलीज होगी लेकिन इसके पहले उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज होनी है।


Click it and Unblock the Notifications