यश की KGF 2 का ट्रेलर इन दिन होगा रिलीज, फैंस के लिए 5 धमाकेदार बड़े सरप्राइज, बंपर कमाई !
कन्नड़ सिनेमा के स्टार यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के ट्रेलर के दिन का ऐलान हो गया है। केजीएफ 2 के फैंस के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। 27 मार्च को Kgf 2 का ट्रेलर शाम को किया जाएगा। खुद इसकी जानकारी निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज कर दी है।
प्रशांत नील ने ट्रेलर की तारीख का ऐलान करते हुए लिखा है कि तूफान से पहले हमेशा गड़गड़ाहट होती है। KGFChapter2 का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6.40 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इसके साथ पोस्टर में यश का एंग्री यंग मैन वाला लुक दिखाई दे रहा है। जहां पर यश की क्लोज अप तस्वीर के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय की जानकारी दी गई है। साथ ही फिल्म की रिलीज 14 अप्रैल 2022 को विश्व स्तर पर रिलीज भी बताया गया है।

इससे पहले यश के जन्मदिन पर भी प्रशांत नील ने पोस्टर शेयर कर केजीएफ के रॉकी को जन्मदिन की बधाई दी थी।बता दें कि केजीएफ 2 तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही है। केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन के निर्माता फरहान अख्तर। चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेलर और फिल्म में वो कौन सी हाईलाइट है जो इस फिल्म को बनाएगी बंपर हिट।

जबरदस्त कहानी
केजीएफ चैप्टर 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी। जहां से फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ था। रॅाकी अपनी मां से किया गया वादा पूरा करता हुआ पार्ट 2 में दिखाई देगा। टीजर में यह दिखाया गया है कि वादा पूरा किया जाएगा। रॅाकी इस बार पहले से अधिक एक्शन करते हुआ दिखाई देगा। जिसकी एक जबरदस्त झलक ट्रेलर में भी दिखाई जाएगी। रॅाकीकेजीएफ 2 में गरीबों की मदद करता हुआ दिखाई देगा। राजनीति और माफिया के खेल का बादशाह बनेगा रॅाकी।

रवीना टंडन के साथ धांसू स्टारकास्ट
इस बार केजीएफ 2 में रवीना टंडन की एंट्री हुई है जो कि प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनके किरदार की एक जबरदस्त डायलॉगबाजी के साथ झलक दिखाई जाएगी। इसके साथ फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी अहम रोल में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि रवीना टंडन का किरदार कहानी की बड़ी कड़ी साबित होगा।

डायलॉगबाजी और एक्शन
केजीएफ चैप्टर में जिस तरह की डायलॉगबाजी और एक्शन फैंस ने देखा है उससे चार गुना अधिक इस बार KGF 2 में यश का जलवा दिखाई देगा। एक्शन को देखते हुए फिल्म का बजट 150 करोड़ से अधिक में बनाया गया है। रियल फाइट सीन इस बार भी रॅाकी को पर्दे पर बंपर कमाई देगा।

संजय दत्त खतरनाक अधीरा
संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त का बतौर अधीरालुक पहले से ही सामने आया है। अधीराको माफिया की दुनिया का सबसे खतरनाक चेहरा और नाम बताया गया है। जिसका सामना यश के साथ होगा। यश को अधीरासे हार और जीत के साथ उसके अतीत का एक राज भी अधीरासे जुड़ा होगा। अधीराऔर रॅाकीइस बार केजीएफ चैप्टर 2 की बड़ी यूएसपी हैं।

यश और संजय दत्त के बीच जबरदस्त फाइट सीन
केजीएफ में यश का सामना गरुड़ासे हुआ था। केजीएफ चैप्टर 2 में यश का तगड़ा मुकाबला अधीरा से होगा। केजीएफ चैप्टर 2 का क्लाइमैक्स फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी माना जा रहा है। जहां यश और संजय दत्त के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि क्लाइमैक्स एक लंबी फाइट सीन से भरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications