KGF Chapter 2: साउथ सुपरस्टार यश की बढ़ी मुसीबतें, केजीएफ 2 के टीजर को लेकर लीगल नोटिस, ये है वजह
साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।लगातार उनकी केजीएफ 2 नए नए रिकॉर्ड बना रही है। 7 जनवरी को केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर वीडियो रिलीज हुआ जिसे 132 मिलियन व्यूज से भी ज्यादा मिल गए। लेकिन यश के लिए नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। वो यूं क्योंकि कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक्टर यश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अभिनेता यश ने अपनी फिल्म केजीएफ में प्रोटेगनिस्ट रॉकी भाई का रोल अदा किया।
हाल में रिलीज हुए टीजर में यश मशीन गन चलाते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उनके मुंह में सिगरेट भी नजर आ रही है। इसी स्मोकिंग दृश्य को लेकर नोटिस में कहा गया है कि टीजर के दौरान डिसप्ले पर सिगरेट व धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है जैसी चेतावनी नहीं दर्शाएगी गई थी। इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

इस लीगल नोटिस में कहा गया कि किसी टीजर व पोस्टर में यदि इस तरह के दृश्यों को दिखाया जाता है तो चेतावनी अवश्य रिलीज की जाती है। लेकिन इस टीजर में अभिनेता को धूम्रपान करते दिखाया गया है। आपका ये कदम युवाओं को गलत दिशा में धकेलता है। इसी के साथ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस सीन को जल्द हटाने की मांग की है।
बता दें इस बार केजीएफ चैप्टर 2 में यश के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इससे पहले 2018 में आई केजीएफ ने खूब धूम मचाई थी और फिल्म ने खूब शानदार बिजनेस किया था। इस फिल्म को बेस्ट एक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए 2019 में दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications











