KGF 2 के लिए संजय दत्त ने शेयर किया नया लुक, कहा- अधीरा के लिए मैंने कमर कस ली है
केजीएफ के पहले भाग की सफलता के बाद फैंस केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे हैं।कोरोना के कारण इसकी शूटिंग थमी हुई थी। लेकिन अब एक बार फिर से केजीएफ 2 को पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है। संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है कि वह केजीएफ 2 में अधीरा के किरदार के लिए अपनी कमर कस ली है।
संजय दत्त का ये लुक देखकर आप भी कह देंगे कि इस खतरनाक विलेन के लिए फैंस केजीएफ का आगाज जल्दी चाहते हैं। बता दें कि फिल्म में हाई वोल्टेज एक्शन और क्लाइमेक्स की शूटिंग होनी बाकी है। संजय दत्त ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह केजीएफ की शूटिंग सेट पर वापस लौटने से काफी उत्साहित हैं।

याद दिला दें कि केजीएफ चैप्टर 1 साल 2018 में क्रिसमस पर रिलीज हुई थी। यह साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली लोकप्रिय फिल्म बन गई थी। साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी इस फिल्म की चर्चा तेजी से हो रही है। फिल्म के प्रति फैंस की डिमांड को देखते हुए केजीएफ हिंदी, तमिल,तेलुगु और मलयालम में रिलीज की जाएगी।
ऐसे में संजय दत्त का जज्बा इन दिनों प्रेरणा बना हुआ है जहां पर इलाज के साथ बैक टू बैक अपनी कई बकाया फिल्मों का काम पूरा कर रहे हैं। अधीरा के लुक के लिए संजय दत्त के लुक की तस्वीर पहले ही मेकर्स ने शेयर कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications