KGF 2 की रिलीज पर फैंस का पागलपन, पीएम मोदी को खुला खत- नेशनल हॅालिडे की जोरदार मांग
साल 2021 की बड़ी और बहुप्रतिक्षित फिल्म में एक नाम शामिल है केजीएफ चैप्टर 2 का। यश की केजीएफ 2 को लेकर फैंस सबसे अधिक जिसका इंतजार कर रहे थे वो है इसकी रिलीज डेट। केजीएफ चैप्टर 2 की तारीख की घोषणा के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। केजीएफ चैप्टर 2 का बज इस तरह बढ़ रहा है कि इसकी आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है।
यश के फैंस ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर इतनी बड़ी मांग की है जो कि आज तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं किया गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए कहा कि ये फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज से पहले लीड हीरो यश के फैंस पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा है। जिसमें ये गुजारिश की गई है कि फिल्म की रिलीज के दिन नेशनल हॅालिडे की घोषणा करें।


Click it and Unblock the Notifications