केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट का ऐलान, संजय दत्त और यश ने किया इस साल का सबसे बड़ा धमाका- नया पोस्टर

साल 2021 में फिल्मों का ऐलान और रिलीज डेट की घोषणा धड़ाधड़ हो रही है। अब इस साल की बड़ी घोषणा ये है कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। मोस्ट अवेटेड फिल्म KGF 2 को लेकर फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। ये फिल्म जुलाई 16 में इसी साल थिएटर्स में रिलीज होगी।

नए धमाकेदार पोस्टर के साथ केजीएफ मेकर्स ने इसकी रिलीज डे का ऐलान कर दिया है। पोस्टर में बेहद दमदार और दमखम दिखाते साउथ सुपरस्टार यश नजर आ रहे हैं। यश हाथ में गन थामे एक्शन वाले अवतार में दिख रहे हैं और उनके पीछे बड़ा सा लॉयन भी दिखाई दे रहा है। इस गुड न्यूज को रवीना टंडन ने भी शेयर किया।

केजीएफ 2 की खास बात ये है कि इस बार संजय दत्त अधीरा के रोल में और रवीना टंडन रमणिका सेन जैसे अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म कन्नड़, तेलुगू,हिंदी, तमिल और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें ये फिल्म केजीएफ फ्रेंचाइजी की फिल्म है। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है जो प्रभास संग जल्द ही सालार फिल्म भी लेकर आ रहे हैं।

केजीएफ ने तोड़े थे ढेर सारे बड़े रिकॉर्ड

केजीएफ ने तोड़े थे ढेर सारे बड़े रिकॉर्ड

KGF फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म थी जिसने इतना बड़ा आंकड़ा पार किया। ब्लॉकबस्टर बाहुबली के बाद साउथ की की ऐसी दूसरी फिल्म थी जिसने देशभर में लोकप्रियता हासिल की और इतनी कमाई की।

यश को बना दिया रातोंरात भाई

यश को बना दिया रातोंरात भाई

देशभर में यश को भला कौन नहीं जानता। केजीएफ फिल्म देशभर में रिलीज हुई थी। यश इस फिल्म के बाद देश के कोने कोने में लोकप्रिय हुए। हर कोई उन्हें रॉकी भाई के नाम से पुकारने लगा।

प्रशांत नील ने दिखाया था जबरदस्त एक्शन

प्रशांत नील ने दिखाया था जबरदस्त एक्शन

केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी इस फिल्म के लिए बड़ा कमाल करके दिखाया था। उन्होंने बाहुबली जैसी फिल्मों की तरह बड़े लेवल पर एक्शन सीन दिखाए और यही चीज फैंस को खूब पसंद आई थी।

इस बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार किया

इस बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार किया

प्रशांत नील ने केजीएफ की दूसरी किश्त यानी केजीएफ चैप्टर 2 में फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखा है। इस बार वह बॉलीवुड के दो स्टार्स को भी अपनी फिल्म में खींच लाए। रवीना से लेकर संजय दत्त को उन्होंने इस फिल्म में कास्ट किया।

विलेन बनेंगे संजय दत्त

विलेन बनेंगे संजय दत्त

केजीएफ 2 में संजय दत्त अधीरा के रोल में नजर आएंगे। इसबार वह विलेन बनकर लोगों को हैरान करने वाले हैं। ऐसे कई सारे प्वाइन्ट हैं जो फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X