यश के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, KGF चैप्टर 2 का जबरदस्त पोस्टर, इस दिन होगा धमाका
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार से हिंदी सिनेमा के स्टार की गिनती में खुद को शामिल कर चुके हैं यश। आज अपने जन्मदिन के मौके पर यश ने अपनी बंपर हिट फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का एक पोस्टर रिलीज किया है और साथ ही यह भी बता दिया है कि कोरोना वायरस के बीच यह फिल्म अप्रैल में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील ने एक खास पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ प्रशांत नील ने लिखा है कि जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे रॅाकी। मैं इस मॉन्स्टर से पूरी दुनिया का परिचय कराने का इंतजार नहीं कर पा रहा।

केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन के निर्माता फरहान अख्तर ने भी यश को इस पोस्टर पर बधाई दी है।इस पोस्टर के साथ फैंस के साथ यह भी जानकारी शेयर कर रहे हैं कि 14 अप्रैल 2022 को केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हो रही है। रिलीज तारीख को लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है

पोस्टर में रॅाकी गुस्से में अपने स्टाइल के साथ
इस पोस्टर में रॅाकी गुस्से में अपने स्टाइल में खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रॅाकी के बगल में एक चेतावनी का साइन लगा हुआ है, जिस पर लिखा है कि सावधान- आगे खतरा है। याद दिला दें कि पुष्पा की रिलीज से पहले केजीएफ ऐसी फिल्म रही है जिसने हिंदी सिनेमा के दर्शकों पर जादू चलाया है। केजीएफ साल 2018 में रिलीज हुई थी।

केजीएफ चैप्टर 2 का क्लाइमैक्स
केजीएफ में यश का सामना गरुड़ासे हुआ था। वहीं अब केजीएफ चैप्टर 2 में यश का तगड़ा मुकाबला अधीरा से होगा। अधीरा की भूमिका संजय दत्त निभा रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 का क्लाइमैक्स फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी माना जा रहा है। जहां यश और संजय दत्त के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेगा। केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त और यश के अलावा रवीना टंडन, प्रकाश राज भी एक खास भूमिका में नजर आयेंगे। केजीएफ चैप्टर 2 इससे पहले 16 जुलाई 2021 को रिलीज होनी थी।

हैप्पी बर्थडे यश
केजीएफ चैप्टर 2 के ऐलान के बाट ट्टीर पर #KGFChapter 2 के साथ #HBDRockingStarYash भी ट्रेंड हो रहा है। केजीएफ का बजट 80 करोड़ के करीब का रहा। इस फिल्म ने 250 करोड़ का पूरा बॅाक्स आफिस कलेक्शन किया था। यश पहले कन्नड़ हीरो बन गए जिनकी फिल्म ने इतनी अधिक कमाई की। माना जा रहा है केजीएफ चैप्टर 2 भी कमाई के लिहाज से नया इतिहास लिख सकती है।


Click it and Unblock the Notifications