कंफर्म! KGF: Chapter 2 में रवीना टंडन की एंट्री- संजय दत्त समेत इन सितारों का इस बार धमाल
साउथ की हिट फिल्म KGF का दूसरा सीक्वल जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म से फैंस को दूसरी बड़ी खुशखबरी भी मिल गई है। दरअसल 'केजीएफ- चैप्टर 2' में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, KGF: Chapter 2 फिल्म से रवीना टंडन एक बार फिर फिल्मों से वापसी कर रही हैं। दर्शकों को लंबे समय से रवीना टंडन के कमबैक का इंतजार था जो कि अब खत्म हो गया है। KGF: Chapter 2 में रवीना टंडन की एंट्री हो चुकी है।
फिल्ममेकर्स ने भी KGF: Chapter 2 में रवीना टंडन का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। निर्देशक प्रशांत नील ने इस एक्शन ड्रामा फिल्म में रवीना टंडन का वेलकम किया। साथ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।


Click it and Unblock the Notifications