KGF 2 देख कंगना रनौत ने यश की तारीफ में बोली इतनी बड़ी बात - अमिताभ बच्चन की जगह भर दी
साउथ सिनेमा की फिल्मों को लेकर बीते कई महीनों से बॅालीवुड दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। ऐसे में कंगना रनौत भी लगातार हर फिल्म को लेकर अपना निजी रिव्यू साझा कर रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में केजीएफ चैप्टर 2 देखी। केजीएफ 2 को लेकर कंगना रनौत ने अपनी बेबाक प्रतिक्रिया देते हुए यश की तुलना अमिताभ बच्चन से कर डाली।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर केजीएफ 2 के रॉकी यानी कि यश के लिए दिल से खास मैसेज लिखते हुए यह है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के बाद एंग्री यंग मैन की कमी को फिल्म इंडस्ट्री में पूरी कर दिया है।

कंगना रनौत ने शेयर की यश की तस्वीर
कंगना रनौत ने यश की तस्वीर के साथ एक खास मैसेज लिखा है। इस पोस्ट में कंगना ने लिखा है कि यश एंग्री यंग मैन हैं। जिसे भारत कई दशकों से याद कर रहा है। कंगना ने यश की तारीफ करते हुए लिखा है उन्होंने उस खाली जगह को भर दिया है।
Recommended Video

70 के दशक में अमिताभ बच्चन
जो 70 के दशक में अमिताभ बच्चन छोड़ गए थे। बता दें कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में यश से अमिताभ बच्चन की किसी रीमेक ने करने को लेकर कहा था कि मुझे खुद निजी तौर पर किसी भी फिल्म का रीमेक पसंद नहीं है।

केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई
लेकिन अगर अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक है तो वो सारी क्लासिक फिल्में हैं। उन्हें नहीं छूना ही बेहतर होगा। गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 ने सोमवार को 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया।

केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनिया भर में 500 करोड़ से अधिक कमाई
इसी के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे तेज कमाने वाली फिल्म भी केजीएफ चैप्टर 2 बन गई हैं। केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनिया भर में 500 करोड़ से अधिक कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











