..................... केजीएफ 2 पोस्टर, जानें टीजर रिलीज डेट | KGF Chapter 2 director Prashanth Neel announces teaser launch date and time - Hindi Filmibeat

केजीएफ 2 के नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज डेट का ऐलान- सुपरस्टार यश और संजय दत्त का धमाका

By Filmibeat Desk

'केजीएफ चैप्टर 1' एक पैन-इंडिया फिल्म थी, जिसने दुनियाभर में प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया और बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट रही थी, साथ ही टेलीविजन टेलीकास्ट पर भी, 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली पहली फिल्म भी थी।

साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और प्रशंसकों द्वारा फिल्म के दूसरे चैप्टर की मांग उठाई गई थी।

KGF Chapter 2

और अब, 2 साल बाद 2020 में केजीएफ के दूसरे चैप्टर की घोषणा की गई है। केजीएफ चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशान्त नील ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र रिलीज़ तारीख की घोषणा की है। वह लिखते है, The countdown to the opening of the empire door begins now! #KGFChapter2TeaserOnJan8 at 10:18 AM..

केजीएफ के इस लुक ने यश के प्रशंसकों के बीच एक बार फिर खलबली पैदा कर दी है। दर्शकों को अधिक उत्साहित करते हुए, फ़िल्म का टीज़र 8 जनवरी को यश के जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा। यह टीज़र यश के प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन पर एक उपहार होगा।

'केजीएफ 2' का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पहला दृश्य, 'केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र' 8 जनवरी, 2021 की सुबह 10:18 बजे हम्बेल फिल्म्स हैंडल पर रिलीज़ किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X