KGF 2 एक्टर मोहन जुनेजा का निधन, फैंस ने जताया सोशल मीडिया पर दुख
केजीएफ चैप्टर 2 के फैंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। केजीएफ चैप्टर 2 के एक्टर मोहन जुनेजा का 7 मई 2022 की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। केजीएफ में मोहन जुनेजा ने पत्रकार आनंद की भूमिका निभाई।मीडिया रिपोर्ट अनुसार इलाज के दौरान मोहन जुनेजा ने इस दुनिया से अलविदा ले लिया।
बेंगलुरु के अस्पताल में कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज शाम से पहले उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि साउथ फिल्मों में अपनी लोकप्रियता कायम करने में सफल हुए थे मोहन जुनेजा।

केजीएफ चैप्टर 2 की बंपर कमाई के बीच मोहन जुनेजा के निधन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार मोहन जुनेजा ने एक कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
मोहन जुनेजा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में भी 100 से अधिक फिल्मों में अपनी भूमिका से फैंस का एंटरटेनमेंट कर चुके हैं। कई सारी फिल्मों के बीच चेतला फिल्म में मोहन जुनेजा को सबसे अधिक लोकप्रियता मिली। साल 2008 की कन्नड़ फिल्म संगमा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
मोहन जुनेजा की पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन कॉमेडी कलाकार के तौर पर होती रही है। मोहन ने केजीएफ 1 और केजीएफ 2 दोनों में खास भूमिका निभाई। केजीएफ के फैंस सोशल मीडिया पर मोहन जुनेजा के लिए अपना दुख जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications












