KGF 2 में रॉकी वर्सेस अधीरा क्लाइमैक्स फाइट से रिकॅार्ड तोड़ कमाई, फैंस के लिए तगड़ी डिटेल
केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आपको बता दें कि केजीएफ का सबसे अहम हिस्सा यानी कि इसके क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग की तैयारी का आगाज हो चुका है। जहां पर यश और संजय दत्त यानी कि अधीरा और और रॅाकी की जबरदस्त और रिकॅार्ड तोड़ फाइट देखने को मिलेगी।
काफी लंबे समय बाद संजय दत्त पूरी तरह एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी फिल्म के एक्शन मास्टर अंबरीव यानी अंबुमणि और अरिवुमणि नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रशांत ने लिखा है कि यह है क्लाइमैक्स। रॉकी वर्सेस अधीरा।

इसी से आप समझ गए होंगे कि इस बार फैंस के लिए केजीएफ चैप्टर 2 दमदार एक्शन फिल्म से कम नहीं होगी। फाइटर अंबरीव ने ही केजीएफ के पहले भाग के एक्शन सीक्वेंस पर काम किया था। फाइटरअरिवुमणि और अंबरीव की जोड़ी केजीएफ 2 को एक्शन के लिहाज से काफी ऊंचाई पर पहुंचाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications