..................... KGF chapter 2 Climax leaked sanjay dutt and yash fight makers spent 25 crore here read details।केजीएफ चैप्टर 2 क्लाइमेक्स लीक संजय दत्त और यश का फाइट सीन मेकर्स ने खर्च किए 25 करोड़ पढ़िए डिटेल - Hindi Filmibeat

KGF 2 क्लाइमैक्स की बड़ी डिटेल, अधीरा- रॉकी के बीच खतरनाक फाइट सीन, खर्च हुए 25 करोड़ !

साउथ की लोकप्रिय फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी रिलीज को लेकर इस बार चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इसकी वजह संजय दत्त का केजीएफ 2 में मुख्य विलेन अधीरा बनना है। काफी समय से चर्चा है कि अधीरा और रॉकी के बीच क्लाइमेक्स सबसे खतरनाक फिल्माया गया है।

KGF chapter 2

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है कि क्लाइमेक्स के लिए मेकर्स ने सबसे अधिक 25 से 30 करोड़ खर्च कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि केजीएफ 1 से भी अधिक पैसे और फैंस के साथ कहानी की मांग को देखते हुए मेकर्स ने केजीएफ 2 को एक लेवल हाई किया है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार डायरेक्टर प्रशांत नील ने हीरो और विलेन दोनों को स्क्रीन पर बराबर की स्पेस देते हुए विशाल बताया है।

25 करोड़ से अधिक खर्च

25 करोड़ से अधिक खर्च

संजय दत्त के खलनायक की भूमिका को भयावह दिखाने के लिए वीएफएक्स और बाकी के तकनीकी खर्च 25 करोड़ से अधिक का किया हुआ है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि संजय दत्त की कैंसर की बीमारी के इलाज के दौरान केजीएफ 2 के क्लाइमेक्स की शूटिंग होनी थी।

क्लाइमैक्स फाइटिंग सीन

क्लाइमैक्स फाइटिंग सीन

ऐसे में संजय दत्त की तबीयत को देखते हुए कई सीन क्रोमा में शूट किए गए हैं। खासकर फिल्म के क्लाइमैक्स फाइटिंग सीन के लिए क्रोमा का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन संजय दत्त ने बॉडी डबल के साथ क्रोमा में शूटिंग करने के लिए इंकार कर दिया।

500 जूनियर कलाकारों के साथ

500 जूनियर कलाकारों के साथ

मिली जानकारी अनुसार 500 जूनियर कलाकारों के साथ हैदराबाद में 7 दिन के भीतर क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग पूरी की गई। आपको बता दें कि साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ही संजय दत्त को कैंसर की बीमारी का ज्ञात हुआ।

कैंसर से ठीक हुए संजय दत्त

कैंसर से ठीक हुए संजय दत्त

जिसके बाद उन्होंने तुरंत इलाज करवाया। संजय दत्त ने हाल ही में कैंसर बीमारी के दौरान अपनी शूटिंग को लेकर कहा था कि पूरी टीम ने वह सब किया जो उन्हें मेरे लिए सहज लगा।

केजीएफ चैप्टर 2 का बजट

केजीएफ चैप्टर 2 का बजट

संजय दत्त का ट्रेलर में लुक देखने के बाद माना जा रहा है कि यह फिल्म संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शामिल होगी। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 का बजट 180 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X