..................... KGF chapter 2 box office record Yash and Sanjay Dutt film UK overseas box office report।केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॅार्ड यश और संजय दत्त यूके ओवरसीज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - Hindi Filmibeat

यश की KGF chapter 2 ने एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बन गई पहली दक्षिण भारतीय फिल्म !

केजीएफ चैप्टर 2 इस महीने की 14 तारीख को रिलीज हो रही है। केजीएफ चैप्टर 2 को रिलीज से पहले ही इस साल की बंपर कमाई करने वाली फिल्म माना जा रहा है। देश से पहले विदेश में केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज का क्रेज और बुकिंग की जानकारी सामने आयी है। रिलीज से पहले केजीएफ चैप्टर 2 ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कन्नड़ स्टार यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 विदेश में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। यूके में केजीएफ 2 की एडवांस बुकिंग की धुआंधार शुरुआत हो चुकी है।

KGF chapter 2

यूके यानी कि यूनाइटेड किंगडम की एडवांस बुकिंग को लेकर बताया गया है कि टिकट की बिक्री शुरू होने के 12 घंटे बाद 5 हजार से अधिक टिकट बेचने का रिकॉर्ड हुआ है। KGF के पहले भाग के मुकाबले इस बार दूसरा भाग कई मायने में शानदार है। इसी के साथ केजीएफ चैप्टर 2 पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है।

वैश्विक स्तर पर केजीएफ 2 का जलवा

वैश्विक स्तर पर केजीएफ 2 का जलवा

वैश्विक मंच पर अपने पदचिह्न स्थापित करते हुए, KGF ग्रीस में 5 भाषाओं, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कनाडा और हिंदी में रिलीज़ होगी, जबकि इटली में, फिल्म 4 भाषाओं, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कनाडा में रिलीज़ होगी। इतने बड़े स्तर पर वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ना किसी भी क्षेत्रीय फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

13 अप्रैल को यूएसए में प्रीमियर

13 अप्रैल को यूएसए में प्रीमियर

फिल्म 13 अप्रैल को यूएसए में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसके लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म यूएसए के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका में भी सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

केजीएफ चैप्टर 2 की सबसे बड़ी यूएसपी

केजीएफ चैप्टर 2 की सबसे बड़ी यूएसपी

केजीएफ चैप्टर 2 में ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कहानी के हर फ्रेम में एंटरटेनमेंट का स्तर एक स्तर हाई होने वाला है। स्टार यश के साथ कास्टिंग में संजय दत्त, रवीना टंडन,श्रीनिधी शेट्टी और प्रकाश राज भी दमदार भूमिका में होंगे। अधीरा और रॉकी के बीच क्लाइमैक्स का सीन केजीएफ चैप्टर 2 की सबसे बड़ी यूएसपी माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X