..................... Kgf chapter 2 actor Yash talking about Salman khan and Bollywood Films vs South films।केजीएफ चैप्टर 2 यश ने सलमान खान, बॅालीवुड फिल्में और साउथ की फिल्मों पर की बात - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने पूछा सवाल-हमारी फिल्में साउथ में नहीं चलती, KGF 2 स्टार यश का करारा जवाब

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 तीन दिन के भीतर रिलीज हो रही है। ऐसे में केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के साथ यश अपने नए बयान को लेकर छाए हुए हैं। केजीएफ चैप्टर 2 से पहले साउथ की कई फिल्में यानी कि पुष्पा और आरआरआर ने हिंदी दर्शकों के बीच अपना कमाल दिखाया है।

Kgf2

साथ ही हिंदी मार्केट में बंपर कमाई की है। ऐसे में सलमान खान ने इस बात पर कुछ दिन पहले चर्चा की थी कि आखिर क्यों बॅालीवुड फिल्में साउथ में नहीं कमा पाती हैं। सलमान खान ने डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की सफलता पर कहा था कि आखिर उनकी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती है? इसका जवाब केजीएफ चैप्टर 2 के स्टार यश ने एक बातचीत में किया है।

सलमान खान को यश का जवाब

सलमान खान को यश का जवाब

यश ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं है। कई फिल्में हमारी भी फ्लॉप हुई हैं। पहले हमारी फिल्मों को भी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी। इसके बाद डब वर्जन बनाने की शुरुआत कर दी। शुरू में लोग डब वर्जन का मजाक उड़ाते हैं। अब लोग डबिंग को समझ रहे हैं।

बाहुबली की वजह से यह हुआ

बाहुबली की वजह से यह हुआ

हमारी कहानी बोलने के तरीके से परिचित हो रहे हैं। यह एक रात में नहीं बदला है। यश ने आगे कहा कि बाहुबली की वजह से यह हुआ है। यश ने कहा कि अब लोग कंटेंट, और बाकी चीजें फिल्म से जुड़ी हुई समझने लगे हैं।

केजीएफ ने इसे कमर्शियल एंगल दिया

केजीएफ ने इसे कमर्शियल एंगल दिया

राजामौली सर और प्रभास की बाहुबली के साथ सीधा कनेक्शन मिल गया है। केजीएफ ने इसे कमर्शियल एंगल दिया। केजीएफ की स्क्रिप्ट पढ़कर मुझे लगा कि यह पूरे भारत में जा सकती है। निर्माता भी इसमें साथ आए। हमने जोर लगाया और लोगों ने इसे स्वीकार किया।

मैंने कई सारी हिंदी फिल्में देखी हैं

मैंने कई सारी हिंदी फिल्में देखी हैं

हिंदी फिल्मों पर बात करते हुए यश ने कहा कि मैंने कई सारी हिंदी फिल्में देखी हैं। सलमान खान का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि हम हिंदी फिल्में देखते हैं और उन्हें फिल्म का दूसरा पहलू भी देखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X