इस KGF एक्टर के निधन से सदमें में कन्नड़ इंडस्ट्री, फिल्म में निभाया था दमदार किरदार!

Recommended Video
यश स्टारर फिल्म केजीएफ ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस फिल्म में जितने भी सितारे नजर आए थे सभी ने कहीे ना कहीं ऐसा काम किया था कि फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन अब इस फिल्म से एक बुरी खबर आई है और पता चला है कि मशहूर फिल्म एक्टर हमको छोड़कर हमेशा के लिए चले गए हैं। हम बात कर रहे हैं, अभिनेता कृष्णा जी राव की जिनको एक बेहतरीन किरदार के साथ यश स्टारर केजीएफ: चैप्टर 1 में देखा गया था।
उनको इस फिल्म में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने बुधवार को अंतिम सांस ली। खबरें हैं कि अभिनेता को उम्र से संबंधित बीमारी के कारण बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,
जहां उनको फेफड़े में संक्रमण के कारण उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में किया गया था। हालांकि, उसके बावजूद कृष्णा बच नहीं सके। उनके निधन पर चंदन के फैन्स सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट सामने आ रहे हैं। बता दें कि अभिनेता केजीएफ के कोयले के खान में पहुंचे यश के साथ कई सीन दिए थे और उनकी बेहतरीन अदाकारी उभरकर सामने आई थी। हालांकि लोगों को इस निधन के बाद यश के पोस्ट का इंतजार है।
केजीएफ के अलावा भी उन्होने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी उम्र काफी थी और लोग उनको इसी तरह के किरदार में पसंद करते थे। हालांकि फिल्म केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर भी चर्चा है लेकिन अफसोस उसमें कृष्णा जी राव नहीं नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











