KGF 3 - 'फिर आ रहे हैं रॉकी भाई..' यश के फैंस ने ऐलान होते ही हिला डाला सोशल मीडिया, धमाकेदार रिएक्शन्स!

कन्नड़ इंडस्ट्री एक फिल्म से अलग लेवल पर पहुंच गई है और इस फिल्म ने यश को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 ने रिलीज होकर धंमाका कर दिया था और इसको काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी हिला डालेगी क्योंकि रॉकी भाई फिर से वापस आएंगे! हां, आपने उसे सही पढ़ा है।
KGF: चैप्टर 2 की पहली एनिवर्सिरी पर मेकर्स केजीएफ के चैप्टर 3 का ऐलान कर दिया है। जी हां, इसको लेकर एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है जो कि कमाल का लग रहा है। होम्बले फिल्म्स ने ट्वीट किया, "सबसे शक्तिशाली व्यक्ति द्वारा निभाया गया सबसे शक्तिशाली वादा।"
फिल्म के ऐलान के तुरंत बाद इस फ्रेंचाइजी के फैंस काफी खुश हैं और ट्विटर पर उनके ट्वीट्स की बाढ़ आ गई और फिल्म ट्रेंड कर रही है।
यश केजीएफ 3 के साथ वापसी करेंगे
होम्बले फिल्म्स ने ट्विटर पर साझा किया, "केजीएफ 2 हमें अविस्मरणीय चरित्रों और एक्शन के साथ एक महाकाव्य यात्रा पर ले गया। सिनेमा का एक वैश्विक उत्सव, रिकॉर्ड तोड़ना और दिल जीतना। यहां कहानी कहने का एक और साल है!" जी हां, फैंस की बात करें तो यश के फैं लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं।
क्या कह रहे हैं फैंस?
एक फैन ने लिखा, 'आ रहे हैं रॉकी भाई।' जबकि एक का कहना था कि, 'भारतीय सिनेमा का सबसे शानदार क्लाईमैक्स।' एक ने लिखा, 'केजीएफ 3 आ रही है, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो।' एक का कहना था कि, 'इस बार केजीएफ 3 कौन बताएगा, रोंगटे खड़े हो गए।'' इस तरह से यश के फैंस ने ट्विटर हिला डाला है और लगातार उनके ट्वीट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











