..................... KGF 2 Trailer event Yash Sanjay Dutt Prashanth Neel and Raveena Tandon! केजीएफ 2 देखने के बाद लोग समझेंगे यश को रॉकिंग स्टार क्यों कहा जाता है- प्रशांत नील - Hindi Filmibeat

'केजीएफ 2' देखने के बाद लोग समझेंगे यश को 'रॉकिंग स्टार' क्यों कहा जाता है- प्रशांत नील

By Filmibeat Desk

कन्नड़ स्टार यश की शानदार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर लंबे समय से चर्चा है लेकिन अब ये इंतजार धमाके में तब्दील हो चुका है। दरअसल केजीफ चैप्टर 2 का दमदार ट्रेलर 27 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। ये ट्रेलर रिलीज होते ही हर जगह ट्रेंड हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इस ट्रेलर रिलीज के दौरान यश, करण जौहर, संजय दत्त और रवीना टंडन समेत सभी सितारे और फिल्ममेकर्स नजर आए थे।

इस दौरान सभी ने अपनी अपनी बात कही। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा कि.. ''केजीएप चैप्टर 2 को देखने के बाद लोग समझेंगे कि क्यों इनको रॉकिंग स्टार कहा जाता है।'' इसके अलावा उन्होने कहा कि..

kgf 2, trailer, केजीएफ 2, ट्रेलर

"इस यात्रा को शुरू हुए 8 साल हो चुके हैं। हमने इस कहानी को बताने के लिए हर संभव कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।'' इसके अलावा फिल्म के विलेन संजय दत्त ने कहा कि,

"मैं अपनी पत्नी को धन्यवाद देना पसंद करता हूं क्योंकि उसने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया .. प्रशांत नील, # यश और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के साथ काम करने का यह एक अद्भुत अनुभव था।'' रवीना टंडन ने कहा कि.. "मैं यश को धन्यवाद देना चाहती हूं.. आप न केवल एक रॉकिंग स्टार हैं, बल्कि एक रॉकिंग इंसान भी हैं।

जैसे हो वैसे ही रहो। इस अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद..सेट पर हमें इतना सहज बनाने के लिए।'' करण जौहर ने कहा कि, ''वह हिंसा से प्यार नहीं करता है लेकिन हम निश्चित रूप से उससे प्यार करते हैं। यह कुछ ऐसा है जो हमने पहले कभी नहीं देखा।'' फिलहाल आप देखिए केजीएफ 2 का ये ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X