..................... KGF 2- Sanjay Dutt has done such a big job for the action scene, fans will be shocked! केजीएफ 2- संजय दत्त ने एक्शन सीन के लिए कर डाला इतना बड़ा काम, चौंक जाएंगे फैंस! - Hindi Filmibeat

केजीएफ 2- संजय दत्त ने एक्शन सीन के लिए कर डाला इतना बड़ा काम, चौंक जाएंगे फैंस!

कन्नड़ सुपरस्टार यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर लंबे समय से चर्चा है। इसका पहला चैप्टर काफी पसंद किया गया था और लोगों ने इसको भरपूर प्यार दिया था। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद यश का कद बढ़ा है और दूसरा चैप्टर काफी धमाकेदार होने वाला है। लेकिन ये फिल्म संजय दत्त के कारण और भी बड़ी होने वाली है क्योंकि वो इस फिल्म में एक दमदार निगेटिव रोल में आ रहे हैं।

संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर फिल्म से सामने आ रही है जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाली है। संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए कुछ ऐसा किया है जो कि उन्होने शायद ही पहले कभी किया होगा।

kgf 2, sanjay dutt, केजीएफ 2, संजय दत्त

खबर है कि संजय दत्त को इस फिल्म के लिए दमदार एक्शन सीक्वंस शूट करना था और इसके लिए उनको बॉडी डबल दिया जा रहा था। खबरों की मानें तो अभिनेता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करेंगे

बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करेंगे

उन्होने कहा कि वो बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके बाद संजय दत्त ने खतरनाक एक्शन सीक्वंस खुद ही शूट किया है जो कि चर्चा में चल रहा है। संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा के किरदार में नजर आने वाले हैं जो पहले पार्ट में सामने आया था।

अधीरा

अधीरा

हालांकि उस फिल्म में अधीरा का चेहरा नहीं दिखाया गया था लेकिन इतना तय हो गया था कि वो इस फिल्म में बड़ा धमाका करने के लिए आ रहे हैँ। संजय दत्त पहली बार किसी कन्नड़ फिल्म में काम करने वाले हैँ।

 रवीना टंडन भी बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं

रवीना टंडन भी बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं

इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ तय नहीं हो पा रहा है क्योंकि लगातार कोरोना वायरस के केस देश में बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई फिल्म बड़ी फिल्मों को आगे ढकेला गया है।

बड़ी खबर आई थी

बड़ी खबर आई थी

हाल ही में एक बड़ी खबर आई थी कि साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर को अब 7 जनवरी को रिलीज नहीं किया जाएगा। इसका कारण एक ही था, एसएस राजामौली की ये फिल्म काफी बड़े बजट की है और इस वक्त देश में थिएटर्स पूरी तरह से नहीं खुले हैं।

14 अप्रैल 2022 को रिलीज

14 अप्रैल 2022 को रिलीज

यही कारण है कि मेकर्स ने इसको टालने फैसला किया था। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी और इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X