केजीएफ 2 की रिलीज से पहले तहलका मचाएगी केजीएफ 1, दोबारा रिलीज के लिए तैयार थिएटर्स
कोरोना काल के बाद कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो कि फैंस के लिए काफी शानदार साबित हो रही है। खबर है कि दक्षिण भारत की शानदार फिल्म केजीएफ एक बार फिर से रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कर्नाटक के सुपरस्टार यश नजर आए थे और फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस समय फिल्म के दूसरे चैप्टर को लेकर बातचीत चल रही है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन इससे पहले फैंस को ये शानदार तोहफा मिल रहा है कि फिल्म एक बार फिर से थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इसको लेकर खबर तब सामने आई जब निर्माता निर्देशक रितेश सिधवानी ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।

उन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाले एक हफ्ते के लिए फिल्म पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। रितेश सिधवानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मास्क, दूरी, एक्शन.. #KGFChapter1 को 23 से 29 अक्टूबर तक आपके पास के सिनेमाघरों में दोबारा दिखाया जाएगा।'
गौरतलब है कि सरकारों के द्वारा सशर्त थिएटर्स खोल दिए गए हैं जिनमें कोविड के कई नियम फॉलो करने पड़ेंगे। इस समय सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही एक बार में फिल्म देख सकते हैं।
केजीएफ चैप्टर 2 की बात करें तो इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन की दमदार एंट्री हुई है और फिल्म मजेदार बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











