निगेटिव रोल में दिखेंगी केतकी दवे

केतकी ने बताया, "मैं एक ऐसा किरदार निभा रही हूं जो हमेशा दूसरों पर हावी रहता है। यह काफी चुनौतिपूर्ण है क्योंकि यह एक वास्तविक जीवन से जुड़ा किरदार है इसलिए मैं इसे बेहतर करने की कोशिश कर रही हूं।"
'बहनें' की कहानी चारों बहनों की जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के बाद केतकी ऐसा महसूस करती हैं कि फिल्मों में काम कर लंबे समय तक लोकप्रियता हासिल की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications