'केतन गंजा था उसके सिर पर बाल नहीं थे विग पहनता था', गंजेपन से चिढ़कर सिया ने किया केतन का कत्ल
Ketan Aggarwal Murder Case: केतन की हत्या के मामले में मंगेतर सिया गोयल ने अब एक बार फिर से हैरान करने वाला खुलासा किया है। सिया गोयल के इस खुलासे से जांच करने वाली पूरी टीम भी हैरान रह गई है।

सिया ने कहा है कि उसके मंगेतर केतन अग्रवाल के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग पहनता था। सिया का दावा है कि उसे यह बात पसंद नहीं थी और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
सिया गोयल ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था. केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे। पहला यह कि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी। दूसरा, केतन के सिर पर कम बाल थे और तीसरा कारण था कि केतन हकलाता था। सूत्रों की मानें तो शादी तय करते समय सिया के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन इसे सामान्य मान लिया गया।
सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह केतन के गंजेपन से काफी चिढ़ी हुई थी। सिया का कहना है कि वह किसी ऐसे इंसान के साथ पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती थी, जिसके सिर पर असली की जगह नकली बाल हों। वह इस सच को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या का पूरा प्लान तैयार किया।
सिया की इस करतूत के बाद उसके परिवार ने उससे पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से अब तक सिया का कोई भी घरवाला उससे मिलने थाने नहीं आया है। आमतौर पर ऐसे मामलों में परिवार का कोई न कोई सदस्य कानूनी मदद के लिए आ ही जाता है, लेकिन सिया के माता-पिता या भाई में से कोई भी अब तक पुलिस स्टेशन नहीं आया है।
इसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए सिया के मम्मी पापा ने कहा है कि अगर सिया ने सच में केतन को मारा है तो उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा हो जानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications