केसरी ट्रेलर : अपने करियर की बेस्ट फिल्म लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, फैन्स को है ढेरों उम्मीदें
Recommended Video

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के टीज़र और पोस्टर पहले ही फैन्स का दिल जीत चुके हैं और इसलिए आज आने वाले ट्रेलर से फैन्स को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुराग सिंह ने और ये 21 मार्च को रिलीज़ हो रही है। यानि कि इस साल की होली अक्षय कुमार अपने नाम करने जा रहे हैं।
मीडिया के कुछ लोगों ने फिल्म का ट्रेलर देख लिया है और हर किसी का मानना है कि अक्षय कुमार अपने करियर की बेस्ट फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सब कुछ इतना परफेक्ट है कि फिल्म से आपकी उम्मीदें दोगुनी हो जाएंगी। तरण आदर्श ने ट्रेलर के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि ये आपको साहस, शौर्य और निर्भयता का अलग ही मुकाम दिखाएगी।

केसरी सारागढ़ी के युद्ध पर बनाई गई फिल्म है। फिल्म में देशभक्ति का अलग ही रंग देखने को मिलेगा। फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में है जो ब्रिटिश भारत के समय ब्रिटिश भारतीय आर्मी में एक सिपाही थे और सारागढ़ी की पोस्ट पर तैनात थे। एक दिन इस पोस्ट पर लगभग 10 हज़ार अफगानी हमला कर देते हैं।
इन 10 हज़ार अफगानियों से 18 सिख सिपाहियों की ये बटालियन अकेले लड़ती है और सारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं। उनकी याद में आज भी सिख बटालियन सारागढ़ी दिवस मनाती है।
जानिए ट्रेलर से है दर्शकों को क्या क्या उम्मीदें -


Click it and Unblock the Notifications











