केसरी TRAILER: एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे अक्षय कुमार- जबरदस्त अंदाज

करण जौहर के बैनर तले अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह शानदार है। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म की झलक देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। खासकर हाथों में चमकती तलवार लिए ईशर सिंह बने अक्षय कुमार जबरदस्त लगे हैं। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन किया है अनुराग सिंह ने।

केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1891 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इस पीरियड ड्रामा में अक्षय के साथ दिख रही हैं परिणीति चोपड़ा, जो कि उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

Kesari Trailer

21 जवानों की यह शौर्यगाथा निश्चित ही आपको हैरान कर डालेगी। बता दें कि ये भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर तैयार की गई है। हालांकि कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार की यह फिल्म सुपरहिट होने वाली है। देशभक्ति अंदाज में अक्षय कुमार को हमेशा पसंद किया जाता रहा है।

यहां देंखे फिल्म केसरी का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X