केसरी TEASER: चमकती तलवार के साथ अक्षय कुमार- फिल्म की पहली झलक ही जबरदस्त
करण जौहर के बैनर तले अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की पहली झलक यानि की पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह शानदार है। हाथों में चमकती तलवार लिए ईशर सिंह बने अक्षय कुमार को देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन किया है अनुराग सिंह ने। केसरी की कहानी सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है।
केसरी उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सिंतबर 1897 में अपनी वीरता और जाबांजी से 10,000 अफगानियों से लड़ाई कर सारागढ़ी को बचाया था। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इस पीरियड ड्रामा में अक्षय के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा, जो कि उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

करण जौहर की प्रोडक्शन तले यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनी है। फिल्म में काफी एक्शन भी है, लिहाजा, अक्षय ने तलवारबाजी से लेकर अन्य युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ली है। बता दें कि ये भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी।
यहां देंखे केसरी के दो टीजर-


Click it and Unblock the Notifications