Kesari Song- अक्षय कुमार की फिल्म का पहला गाना रिलीज- इतना धमाकेदार- थिरक पड़ेंगें कदम
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को लेकर एक ओर चर्चा है तो दूसरी इसके पहले गाने सानु कहंदे ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस गाने में अक्षय कुमार काफी ज्यादा जोशीले अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैंस काफी समय इंतजार कर रहें हैं। फिल्म के ट्रेलर को सभी ने पसंद किया था। इस गाने की बात करें तो अक्षय कुमार समेत गाने में कुल 21 सिपाही की बॉन्डिंग दिखाई गई है।
गाने में दिखाया गया है कि कैसे सारागढ़ी के किले में ब्रिटिश सेना के अधीन 21 सिख एक दूसरे के साथ वक्त बिताते थे। आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग दो दिन के अंदर हुई है। इस गाने को रोमी और ब्रजेश शांडिल्य ने गाया है।

इस गाने का म्यूजिक तनिष्क बाग्ची ने दिया है और मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसको कोरियोग्राफ किया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह के रोल में दिखने वाले हैं..
जो कि अपने 21 सिपाहियों के साथ 10 हजार अफगानी सैनिकों से भिड़ जाते हैं और उनको धूल चटाकर ही दम लेते हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार गाना...


Click it and Unblock the Notifications