Kesari: अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म के नए पोस्टर के साथ हुआ Trailer रिलीज डेट का ऐलान
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को लेकर उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और उनकी फिल्म से एक के बाद एक पोस्टर सामने आकर धमाका कर रहें हैं। आज फिर से अक्षय कुमार ने एक पोस्टर रिलीज किया है जो कि काफी ज्यादा शानदार है। इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। अब इस ट्रेलर के लिए सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म केसरी का टीजर रिलीज किया था।
बता दें अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 21 मार्च यानि होली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार है जो कि एक साल में करीब 4 फिल्में तो आराम से कर लेते हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी धमाकेदार है।

ये फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है और भारतीय सैन्य इतिहास में इस लड़ाई का काफी महत्व है। ये जंग 1897 में 12 सितंबर को लड़ी गई थी।
सारागढ़ी की जंग 36th सिख (जिसे अब सिख रेजीमेंट की 4th बटालियन के नाम से जाना जाता है) के 21 सैनिक और 10 हजार अफगान कबाइलियों के बीच लड़ी गई थी। इन सभी भारतीय सैनिकों को इंडियन ऑर्डन ऑफ मेरिट से नवाजा था। अक्षय कुमार इसके अलावा हाउसफुल 4 और सूर्यवंशी को लेकर भी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











