First REVIEW: अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म है 'केसरी'- लाजवाब अभिनय और देशभक्ति का तड़का
Recommended Video

अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है और समीक्षकों ने फिल्म को खूब पसंद किया है। फिल्म को लेकर समीक्षकों का रिएक्शन पॉजिटिव रहा है। खासकर अक्षय कुमार के अभिनय और फिल्म के स्क्रीनप्ले की तारीफ की जा रही है।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग लगभग फाइनल ही है। अक्षय कुमार की देशभक्ति फिल्म होने की वजह से यह काफी चर्चा भी बटोर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह 18-20 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।

अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। वह भी जब फिल्म देशभक्ति के रंग के लिपटी हो तो बात कुछ और ही होती है। कोई शक नहीं कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फिल्म को फायदा मिलेगा। फिल्म 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। जो कि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए मुश्किल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications