अक्षय कुमार की केसरी को भी लगा लीक का झटका, पूरी की पूरी फिल्म डाउनलोड के लिए मौजूद
अक्षय कुमार की केसरी, रिलीज़ के बाद से ही पाईरेसी का शिकार होने से बचने की कोशिश कर रही है लेकिन जनसत्ता की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के कुछ डाउनलोड तमिल रॉकर्स से जुड़े कुछ पेज पर उपलब्ध हो चुके हैं। फिल्में आजकल रिलीज़ होने के बाद पाईरेसी से बचने के लिए भी जूझती हैं। लीक हर फिल्म को कुछ ना कुछ नुकसान तो ज़रूर पहुंचाती है। बड़ी फिल्में ये नुकसान सह लेती हैं और छोटी फिल्में सह नहीं पाती हैं।
हालांकि एचडी प्रिंट की जगह, फिलहाल फिल्म का खराब प्रिंट और पाईरेटेड वर्जन इन साइट्स पर उपलब्ध हो चुका है। उन्हें भी वहां से हटाने की कोशिश की जा रही है। पाईरेसी को लेकर कई फिल्ममेकर्स कोर्ट जा चुकी हैं लेकिन ये समस्या हर फिल्म की रिलीज़ के साथ और बड़ी होती नज़र आती है।
फिलहाल ना तो तमिलरॉकर्स और ना ही पाईरेसी, दोनों में से किसी पर रोक लगाने में साईबर सेल कामयाब नहीं हो रही है। वहीं हर फिल्म के साथ प्रोड्यूसर को घाटा झेलना ही पड़ रहा है। वहीं ये एचडी प्रिंट उपलब्ध कैसे हो रहे हैं, इस पर भी कोई जांच नहीं हो पा रही हैं। ज़िम्मेदार दर्शक की तरह हम और आप केवल इतनी कोशिश कर सकते हैं कि इन फिल्मों को थियेटर में जाकर ही देखें।

अगर आपको फिल्में देखना महंगा लग रहा हो तो नेटफ्लिक्स, अमेज़न या अन्य डिजिटल माध्यम पर इनके आने का इंतज़ार करें।


Click it and Unblock the Notifications