..................... Kesari: Fire on the sets of Akshay Kumar's epic action drama causes loss of Rs 8 cr - Hindi Filmibeat

अक्षय की फिल्म केसरी के सेट पर लगी आग का कुल नुकसान आया सामने, करोड़ों पार पहुंचा आकड़ा

सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनो फिल्म केसरी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म पर कुछ समय पहले एक समस्या आ गई थी जब फिल्म का सेट जलकर खाक हो गया था। अब इस सेट पर लगी आग का कुल नुकसान सामने आया है। जी हां बता दें कि फिल्म केसरी का सेट जल जाने से प्रोड्यूसर्स को कुल 8 करोड़ का नुकसान हुआ है जो कि काफी ज्यादा है।

बता दें कि फिल्म में आग लगने की वजह पटाखे चलाना था और ये काफी भारी पड़ गया था। दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए एक सीन फिल्माया जाना था जिसमे पटाखे फोड़े जाने थे। इसी सीन को फिल्माने के दौरान सेट पर आग लग गई थी।

Akshay kumar, kesari, अक्षय कुमार, केसरी

गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने थोड़ी समझदारी दिखाते हुए पहले इसका एंश्योरेंस करवाया हुआ था। बता दें कि इसका नुकसान सामने आते ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने इंश्योरेंस कंपनी को आग से हुए नुकसान के बारे में क्लेम की रिपोर्ट कर दी है।

अब उनको क्लेम के लिए पूरे पेपर वर्क का इंतजार करना होगा और उसके बाद नुकसान की भरपाई हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग काफी खुले स्थान पर हो रही थी और वहां पर हवा कुछ ज्यादा ही तेज चलती है।

इसी कारण पटाखे से आग लगी और हवा की सहायता से चारो तरफ फैल गई जिससे पूरा सेट जलकर खाक हो गया। यही नहीं इस आग में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कई इक्युपमेंट्स भी जल गए थे।

इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार एक और फिल्म के लिए चर्चा में है। बता दें कि रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' में भी अक्षय कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।

इस फिल्म अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिल्म केसरी की बात करें तो ये फिल्म अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म है और फिल्म अक्षय कुमार काफी अलग रोल मे नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म 22 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X