अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार हो तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है- 'केसरी' निर्देशक अनुराग सिंह
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशन किया है अनुराग सिंह ने। हाल ही में निर्देशक ने अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने जब आपकी फिल्म में बड़ा सितारा होता है तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है क्योंकि आप प्रशंसकों का दिल कभी नहीं तोड़ना चाहते।
साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि- अक्षय के साथ अच्छी बात यह है कि उनके कोई नखरे नहीं हैं। साथ ही वो बहुत ही अनुशासन में रहते हैं जो फिल्ममेकर के लिए बेहतरीन बात है। वो समय पर आते हैं, काम करते हैं और समय पर चले जाते हैं।

सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित इस फिल्म का बजट भी काफी भारी भरकम है। अनुराग सिंह ने कहा, मैंने यह सोचा ही नहीं कि यदि मेरी फिल्म में कोई सुपरस्टार होगा तो किसी और पर ध्यान नहीं दूंगा। हां, जब आपकी फिल्म में बड़ा सितारा होता है तो आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बजट बड़ा होने पर आपको उसे सही ठहराना होता है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में बड़ा सितारा होने पर कोई फिल्मकार चैन से रह पाता है।
बता दें, केसरी की कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। आपको बता दें कि ये भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











