Akshay Kumar की बेस्ट फिल्मों में से एक 'केसरी चैप्टर 2' की OTT रिलीज डेट आई सामने? यहां देख सकते हैं मूवी!

Kesari Chapter 2 OTT Release Date: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे 18 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
केसरी 2 की OTT रिलीज डेट
अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केसरी चैप्टर 2' 13 जून 2025 से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि अभी तक प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक सच्चे वकील सी. शंकरण नायर की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश अधिकारी माइकल ओ'ड्वायर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय वकील ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अदालत में आवाज उठाई और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी।
यह फिल्म मशहूर किताब "The Case That Shook The Empire" से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। फिल्म में कोर्ट की बहस, इतिहास की झलक और देशभक्ति की भावना तीनों देखने को मिलती हैं।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे- अक्षय कुमार - जस्टिस शंकरण नायर, अनन्या पांडे - दिलरीत गिल, आर. माधवन - एडवोकेट नेविल मैककिनले, साइमन पेसली डे - जनरल डायर, रेजिना कैसेंड्रा - पार्वती नायर, मार्क बेनिंगटन - माइकल ओ'ड्वायर, स्टीवन हार्टले - जज मैकार्डी, रोहन वर्मा - जान निसार
फिल्म के प्रोडक्शनके बारे में
फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है, और कहानी लिखी है सुमित सक्सेना और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने। विक्की कौशल ने इस फिल्म में नैरेशन दिया है और सिनेमैटोग्राफी देबोजीत रे ने की है।
फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और LEO मीडिया कलेक्टिव के बैनर तले हुआ है। इसके प्रोड्यूसर हैं- करण जौहर, हिरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, आदर पूनावाला, अमृतपाल सिंह बिंद्रा, और आनंद तिवारी।


Click it and Unblock the Notifications