बैसाखी की मुबारकबाद के साथ अक्षय कुमार ने शेयर किया केसरी का नया लुक
Recommended Video

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनो फिल्म केसरी को लेकर चर्चा में चल रहे है। अक्षय कुमार ने केसरी का नया लुक पोस्ट करते हुए देशवासियों को बैसाखी की मुबारकबाद दी है। बता दें कि ये मुबारकबाद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी है।
कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार का केसरी को लेकर पहला लुक वायरल हुआ था जिमसें अक्षय कुमार काफी अच्छे लग रहे है। इस तरह के लुक में आपने अक्षय को पहले कभी भी नहीं देखा होगा। हालांकि अक्षय ने इससे पहले भी सिख का रोल किया है पर इस फिल्म में तो उनकी पगड़ी ने दर्शकों के सामने फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है।

बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म पैडमैने आकर धमाल मचाया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। पैडमैन में जिस मुद्दे के साथ अक्षय कुमार उतरे थे वो मुद्दा लोग चर्चा करना भी पसंद नहीं करते है।
जीं हां पैडमैन मे अक्षय कुमार ने एक ऐसे व्यक्ति का रोल किया है जो कि महिलाओं के पीरिड्स में होने वाले दर्द को और शर्म को महसूस करना चाहता है और लोगों तक ये खबर पहुंचाना चाहता है कि ये अछूत नहीं है बल्कि प्राकृतिक है।
अक्षय कुमार ने इस फिल्म से लोगों तक काफी अच्छा मैसेज पहुंचाया है और लोगों में अवेयरनेस का काम किया है। इसके अलावा बता दें कि फिल्म केसरी में अक्षय कुमार का एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है जिसकी शूटिंग चल रही है।
इसके लिए अक्षय कुमार ने एक लंबी पगड़ी पहनी है और इसलिए उन्होने अपने बाल कटा लिए थे। बता दें कि इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कहा था कि इतनी बड़ी पगड़ी पहनने में दिक्कत होती है इसलिए उन्होने बाल कटवाए है।
अक्षय कुमार इसके अलावा फिल्म गोल्ड को लेकर भी चर्चा में चल रहे है और ये फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज की जाएगी। गोल्ड की बात करें तो ये फिल्म खेल पर आधारित होगी और फिल्म एक खिलाड़ी की सच्ची कहानी बयान करती हुई नजर आने वाली है।
अक्षय कुमार के पास केवल यही फिल्में नहीं है बल्कि अक्षय कुमार इसके अलावा फिल्म मोगुल में भी नजर आएंगे। ये फिल्म भजन गायक गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित है और अक्षय कुमार इसके लिए तैयारी करनी शुरु कर दी है। अक्षय कुमार इन दिनो सामाजिक मुद्दों पर ज्यादा फिल्में बनाना पसंद कर रहे है और लोग उनको पसंद भी कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications