अबू धाबी में 'केरला कैफे' का प्रदर्शन

Ranjith, Kerala Cafe
अबू धाबी में गुरुवार से शुरू होने जा रहे 'अंतर्राष्ट्रीय मध्य-पूर्व फिल्म महोत्सव' में फिल्म 'केरला कैफे' का प्रदर्शन होगा। यह फिल्म मलयाली फिल्मकारों का नया प्रयोग है। जिसमें 10 निर्देशकों ने एक ही विषय के इर्द-गिर्द 10 छोटी-छोटी फिल्में बनाई हैं।

फिल्म की इस परियोजना की अवधारणा बनाने और उसे क्रियान्वित करने वाले निर्देशक रंजीथ ने मंगलवार को पत्रकारों से बताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगी।

रंजीथ ने कहा, "यह फिल्म 10 विभिन्न फिल्मकारों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेगी लेकिन दर्शकों के लिए यह फिल्म एक बौद्धिक व्यायाम नहीं होगी।"

135 मिनट अवधि की इस फिल्म में एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई 10 कहानियां हैं और प्रत्येक की अवधि 10 से 15 मिनट है।

फिल्म की सारी कहानियों को जोड़ने वाला धागा है 'यात्रा'। इन्हें एक रेलवे स्टेशन की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है।

रंजीथ ने कहा, "यह बड़े बजट की फिल्म नहीं है और फिल्म के 80 प्रतिशत कलाकारों ने निशुल्क काम किया है।"

इस फिल्म 10 निर्देशकों में लाल जोस, शाजी कैलास, अनवर रशीद, श्यामाप्रसाद, बी. उन्निकृष्णन, रेवथी, अंजली मेनन, एम. पद्मकुमार, शंकर रामाकृष्णन और उदय अनंथन शामिल हैं।

फिल्म में मोहनलाल, दिलीप, ममूटी, सुरेश गोपी, जयराम, पृथ्वीराज, रहमान, कलाभवन मणि, जगाथी, जयसूर्या, मीरा नंदन, स्वेथा मेनन, ज्योतिर्मयी और ध्यान मेरी वर्गीज जैसे कलाकारों ने काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X