भारत में कोरोना वायरस का खौफ, 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद, बॉलीवुड पर खतरा !
भारत में कोरोना वायरस को लेकर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी राज्य में कोरोना से जुड़ा नया मामला सामने आ रहा है। ऐसे में भीड़ में ना जाने के साथ कई तरह की सावधानी बरती जा रही है।
लेकिन कहीं ना कहीं इसका असर सीधे तौर पर बॅालीवुड और साउथ की फिल्मों पर पड़ता हुआ दिखाई देने वाला है। जी हां, हाल ही में आयी रिपोर्ट अनुसार सिनेमाघर को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए इस तरह का बड़ा निर्णय सामने आया है। इसका साफ असर फिल्मों की कमाई के साथ इसकी रिलीज डेट पर भी पड़ेगा। कई फिल्म मेकर्स ऐसे में अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर दोबारा से विचार कर रहे हैं। यहां पढ़ें डिटेल रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications