यह क्या... सन्नी और केजरीवाल दोनों एक जैसे
यह क्या... आप भी हैरान हो गये ना कि भला एक पोर्न स्टार और एक समाजसेवी से नेता बने व्यक्ति की तुलना कैसे हो सकती है? तो चलिए आप को बताते हैं कि यह कोई तुलना नहीं हैं। दरअसल गूगल सर्च इंजन के बाद याहू ने भी अपनी सर्चिंग लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक मनोरंजक जगत में सन्नी को सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में टॉप पर रही है तो वहीं राजनीतिक हस्तियों में अरविंद केजरीवाल टॉप पर रहे हैं। जितना लोगों ने याहू पर सन्नी को खोजा है उतना ही केजरीवाल को भी खोजा है। इसलिए कहा जा रहा है सन्नी और केजरीवाल दोनों एक जैसे।
इससे पहले गूगल की लिस्ट में भी भारतीयों ने भी सबसे ज्यादा सन्नी लियोन को खोजा था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजेश खन्ना, तीसरे नंबर पर पूनम पांडे, चौथे नंबर आलिया भट्ट,पांचवे नंबर निर्मल बाबा, छठें नंबर पर शर्लिन चोपड़ा, सातवें नंबर पर यश चोपड़ा, आठवें नंबर पर सैफ अली खान, नवें नंबर पर डायना पैन्टी और दसवें नंबर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।

वहीं गूगल ने यह भी बताया कि जिस फिल्म को भारतीयों ने सबसे ज्यादा साल 2012 पर सर्च किया था वो है सलमान खान की ब्लॉक ब्लास्टर फिल्म एक था टाईगर जो इस साल की सबसे बड़ी हिट है। लोगों ने फिल्म और फिल्म से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए इस फिल्म को गूगल पर सर्च किया है।
Must Watch: देखें गूगल की सर्चिंग लिस्ट में कौन-कौन हैं?


Click it and Unblock the Notifications











