Oscar 2023 : ऑस्कर विनर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ के पीछे हैं इनकी मेहनत, भारत को दुनिया भर में दिलाया सम्मान

natu natu

भारत इस समय 7वें आसमान पर है। हॉलीवुड का सबसे सम्मानजनक अवार्ड ऑस्कर अवार्ड के मंच पर किसी भारतीय फिल्म ने धूम मचा दी है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिल चुका है। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में इस गाने को ऑस्कर अवार्ड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस गाने ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ 95वां अकादमी अवार्ड अपने नाम कर लिया है। लेकिन क्या आपको 'नाटू-नाटू' की ताल पर पूरी दुनिया को नाचने पर मजबूर करने वाले उस शब्दों के उस जादूगर के बारे में पता है। अगर नहीं है, तो हम आपको बताते हैं। इस गाने के बोल लिरिसिस्ट एम एम कीरवानी ने लिखा था।

म्यूजिक फैमिली से रखते हैं ताल्लुक :

एम एम कीरावणी आंध्र प्रदेश के कोव्वुर के रहने वाले हैं। वह एक प्रतिभाशाली म्यूजिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कीरवानी के पिता एक गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वहीं उनका भाई एक गायक और म्यूजिक डायरेक्टर है। क्या आपको पता है, एम एम कीरावणी साउथ के स्टार निर्देशक एस एस राजामौली के चचेरे भाई हैं। उन्होंने अपना करियर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर शुरू की थी। उन्होंने दिग्गज लिरिसिस्ट वेटुरी के निर्देशन में काम किया। साल 1990 में उन्होंने राजामौली की फिल्म 'मनसु ममता' में पहला ब्रेक दिया था।

जीत चुके हैं कई अवार्ड्स :

ऑस्कर अवार्ड्स से पहले एम एम कीरावणी कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम पर कर चुके हैं। फिल्म 'बाहुबली 2' के लिए सैटर्न अवार्ड में अपना नामांकन दर्ज किया था। इससे पहले 'नाटू-नाटू' के लिए ही उन्होंने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है। अगर अपने देश की बात की जाए तो एम एम कीरावणी ने 'मगधीरा' और 'बाहुबली 2' में हिट साउंडट्रैक के लिए पुरस्कार जीते हैं। उनके पास 11 नंदी पुरस्कार हैं, जिनमें से 3 बैकग्राउंड सिंगिंग के लिए हैं। उन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्ष 1997 में फिल्म 'अन्नामय्या' के लिए नेशनल अवार्ड जीता था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X